ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

STET Protest: बिहार बोर्ड कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन, STET रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप

STET Protest: STET परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी के आरोप को लेकर अभ्यर्थियों ने बिहार बोर्ड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन और निष्पक्ष जांच की मांग की।

STET Protest
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

STET Protest: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) कार्यालय के बाहर STET अभ्यर्थियों का हंगामा तेज हो गया है। बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि STET का परिणाम जारी हुए 18 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।


प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि कई योग्य अभ्यर्थियों को गलत तरीके से फेल घोषित कर दिया गया है। उनका कहना है कि उत्तर कुंजी और प्राप्त अंकों में गंभीर खामियां हैं, जिससे परिणाम की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 


छात्रों ने बिहार बोर्ड प्रशासन से पुनर्मूल्यांकन कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है और वे प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें