ब्रेकिंग
सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनसीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

सियासी गलियारे में संक्रमण का असर, मंच पर तेजस्वी कर रहे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे में कोरोना संक्रमण फैलने का असर आज राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर देखा जा सकता है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंच पर सोशल

सियासी गलियारे में संक्रमण का असर, मंच पर तेजस्वी कर रहे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे में कोरोना संक्रमण फैलने का असर आज राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर देखा जा सकता है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंच पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरा पालन करते नजर आए। तेजस्वी यादव ने अपने आसपास के किसी भी नेता को बैठने नहीं दिया।तेजस्वी  टू सीटर सोफे पर अकेले बैठे और बगल की कुर्सी भी खाली रखी।


हालांकि उनके अलावा मंच पर मौजूद दूसरे नेता सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करते नहीं दिखे। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बगल में तनवीर आलम बैठे नजर आए। जबकि उदय नारायण चौधरी के बगल वाली कुर्सी पर भी दूसरे नेता मौजूद रहे। बावजूद इसके 24वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर मंच के ऊपर नेताओं की तादाद कम रखी गई। भीड़ भाड़ से परहेज किया गया।


बता दें कि बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच कोरोना ने सियासी गलियारे में भी जबदस्त इंट्री मारी है। कोरोना का खौफ सीएम आवास तक पहुंच गया खुद मुख्य़मंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया । हालांकि राहत की बात ये है कि दोनों की रिपोर्ट निगेटिव पायी गय़ी है। दरअसल बिहार विधानसभा के सभापति अवधेश नारायाण सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं जिसके बाद सियासी गलियारे में कोरोना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। सियासी दलों के कई राजनेता अपना कोरोना टेस्ट करवा  रहे हैं। इस बीच बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया जो निगेटिव पाया गया। दरअसल ये सभी नेता बिहार विधान परिषद चुनाव के जीते कैंडिडेट के सदस्यता ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें