ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: दो बच्चों की मां से इश्कबाजी पड़ी भारी, लोगों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा; हालात काबू करने में पुलिस के छूटे पसीने Bihar Police: हथियार लहराने वाले 5000 लोगों की खैर नहीं, स्पीडी ट्रायल के लिए स्पेशल कोर्ट...DGP ने भेजा प्रस्ताव, 2005-2011 तक हफ्ते भर में दिलाई जाती थी सजा Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Bihar News: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा का झंझारपुर और लखनौर का दौरा..प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष-उपाध्यक्ष से की मुलाकात, बोले- जन आकांक्षाओं को मिलेगी नई ऊर्जा Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल VIP नेता संजीव मिश्रा ने बनैली पट्टी में चलाया जनसंवाद अभियान, स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं Bihar Crime News: बिहार में फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी खोलकर धोखाधड़ी, ठगी की शिकार हुईं सैकड़ों महिलाएं Bihar Crime News: बिहार में फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी खोलकर धोखाधड़ी, ठगी की शिकार हुईं सैकड़ों महिलाएं

siwan news: कपड़ा सुखाने गई लड़की को बंदर ने छत से दिया धक्का, इलाज के दौरान मौत

एक लड़की इसी साल मैट्रिक की परीक्षा देने वाली थी। आज उसकी मौत हो गयी। छत पर कपड़ा सुखाने के दौरान उसे बंदर ने धक्का दे दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

BIHAR

25-Jan-2025 04:35 PM

By First Bihar

siwan: कपकपाती ठंड और शीतलहर से परेशान लोगों ने धूप निकलने से थोड़ी राहत महसूस की। इस दौरान धूप सेंकने के लिए लोग अपने-अपने घरों की छत पर नजर आए। सीवान के भगवानपुर में धूप सेंकने के दौरान छत से एक बंदर ने ऐसा धक्का दिया कि उसकी मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


सिवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र के माघर में जिस युवती को बंदर ने छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया वो इसी साल मैट्रिक की परीक्षा देने वाली थी। लेकिन इससे पहले बंदर ने उसकी जान ले ली। बताया जाता है कि वह कपड़े सुखाने के लिए अपने घर के छत पर गई थी और वहां बैठकर धूप सेंकने लगी। इसी दौरान एक बंदर वहां आया और उसे परेशान करने लगा। 


जब उसने बंदर के वहां से भगाने की कोशिश की तो बंदर ने उसे धक्का देकर छत से नीचे गिरा दिया। छत से गिरने के बाद लड़की के सिर में गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उसे सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस  घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा है। वही इलाके के लोग इस घटना के बाद काफी दहशत में है। बंदर ने छत से एक लड़की को ऐसा धक्का दिया कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी इस बात की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।