1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 25, 2026, 5:05:12 PM
जानकी महोत्सव का उद्घाटन - फ़ोटो रिपोर्टर
SITAMARHI: सीतामढ़ी में जानकी नवमी पर आयोजित भव्य जानकी महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिरकत कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जानकी नवमी के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने मंच से अहम घोषणाएं कीं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का नाम “मां सीता मेडिकल कॉलेज” रखा जाएगा। इस घोषणा के साथ ही कार्यक्रम स्थल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वे माता सीता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बने है उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि “मां सीता के जन्मोत्सव के अवसर पर यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर भी अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि सीतामढ़ी को धार्मिक और पर्यटन दृष्टिकोण से और अधिक विकसित किया जाएगा। जानकी नवमी के इस अवसर पर पूरे शहर में उत्सव का माहौल रहा और विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।