ब्रेकिंग
पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा

शराब से हुई चार मौतों के बाद पुलिस महकमे में हड़कपं, गया से जाने वाले तेरह रास्तों पर बनेंगे चेकपोस्ट

GAYA: बिहार में शराबबंदी कानून लागु होने के बाद भी लगातार जहरीली शराब मौत के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला गया जिले का है, जहां शराब से चार लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद ज

शराब से हुई चार मौतों के बाद पुलिस महकमे में हड़कपं, गया से जाने वाले तेरह रास्तों पर बनेंगे चेकपोस्ट
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GAYA: बिहार में शराबबंदी कानून लागु होने के बाद भी लगातार जहरीली शराब मौत के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला गया जिले का है, जहां शराब से चार लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद जिला प्रशासन को झारखंड से गया होते हुए दूसरे राज्यों को जाने वाले 13 रास्ते बखूबी नजर आने लगे हैं। उन तेरह रास्तों को लेकर जिला प्रशासन काफी संजीदा हो गया है। चिह्नित किये गए सभी रास्तों पर गया जिला क्षेत्र में चेकपोस्ट होंगे। चेकपोस्ट का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने तक अभी बैरिकेडिंग और ड्रॉपगेट से काम चलाया जा रहा है। सघन चेकिंग अभियान का मकसद है की सभी धंधेबाजों को पकड़ा जाए। 


झारखंड के सटे इलाके की मदद से शराब की हो रही तस्करी

दरअसल, गया जिला का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से झारखंड से सटा हुआ है। कुछ किलोमीटर की दूरी पर झारखंड के गांव और ब्लाक शुरू हो जाता हैं। शेरघाटी, बाराचट्‌टी, डुमरिया, आमस, मोहनपुर, बांकेबाजार, इमामगंज, और फतेहपुर का इलाका झारखंड से पूरी तरह से सटा हुआ है। इन इलाकों की मदद से शराब की तस्करी की जाती है। इन इलाकों के कई गांव में लोग चंद कदम चलने के बाद झारखंड की सीमा पर पहुंच जाते हैं। दोपहर बाद से गया जिले के ऐसे गांवों के लोगों का झारखंड के गांवों और बाजार में आवाजाही शुरू हो जाती है। 


होमगार्ड को हर दो महीने में बदला जाएगा 

बता दें कि डीएम डॉ. त्यागराजन केआदेश पर सभी तेरह रास्ते जो झारखंड से गया होते हुए दूसरे राज्यों में जाती है उन सभी के ऊपर बैरिकेडिंग और  ड्रापगेट से फिलहाल सख्ती से चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दियाा है। 13 चेकपोस्टों का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने तक की स्थिति में डोभी चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा। इसके अलावा परिवहन अधिकारी को आदेश दिया गया है कि डोभी चेकपोस्ट तैनात होमगार्ड को हर दो महीने पर बदला जाए। और थाने के चौकीदारों से परेड के जरिये शराब से जुड़ी जानकारियों को जुटाया जाए। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें