SHEOHAR: बिहार में बच्चा चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। यही कारण है कि पुलिस ने एक घंटे के भीतर गायब बच्चे को ढूंढ निकाला है। शिवहर पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली कि एक बच्चा गायब हो गया है।
पुलिस तुरन्त हरकत में आई और महज एक घण्टा के अंदर लापता बच्चा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया. पुरनहिया थाना क्षेत्र के चिरैया गांव निवासी रत्नेश कुमार सिंह के 12 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार सिंह के लापता होने का मामला थाने में दर्ज कराया था.
जहां सूचना मिलते ही पुरनहिया थाना अध्यक्ष प्रेमजीत सिंह ने विशेष जांच अभियान चलाया और सक्रियता दिखाते हुए महज एक घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है. इसके बाद बच्चे को उसके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया गया है. इस त्वरित कार्रवाई को लेकर पूरे जिले में पुलिस के कार्यों की सराहना की जा रही है.
बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस द्वारा लगातार ऐसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आम जनता का विश्वास मजबूत हो रहा है। पुलिस कितनी सक्रिय है यह आज शिवहर में देखने को मिला।
शिवहर, समीर कुमार झा



