ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: जारी हुआ पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट का टेंडर, हजार एकड़ जमीन अधिग्रहण भी पूरा Bihar News: बिहार के 80 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों को मिलेगा टैबलेट, शिक्षकों को भी दी जायेगी ट्रेनिंग Patna News: SSP कार्तिकेय कुमार ने संभाली पटना की कमान, ज्वाइनिंग से पहले अपराधियों ने दे दी बड़ी चुनौती Patna News: SSP कार्तिकेय कुमार ने संभाली पटना की कमान, ज्वाइनिंग से पहले अपराधियों ने दे दी बड़ी चुनौती INDvsENG: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की 5 बड़ी कमजोरियां, जो जीत की राह में बन सकती हैं रुकावट Patna Crime News: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, VVIP इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप; मंत्री और जज के आवास के बाहर गोलीबारी Patna Crime News: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, VVIP इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप; मंत्री और जज के आवास के बाहर गोलीबारी Bihar Crime News: पुलिस क्लब के पास अज्ञात युवक का शव बरामद, पत्थर से कुचलकर हत्या Bihar News: वर्दी की आड़ में शराब तस्करी, होमगार्ड जवान गिरफ्तार Bihar Politics: बेगूसराय में बढ़ी भाजपा की मुश्किलें, विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी में 3 जिला परिषद सदस्य

Bihar Police : 'जब प्यार किया तो डरना क्या ...', अनाथ लड़की से पुलिसकर्मी ने रचाई शादी, 180 km दूर से बैंड-बाजे के साथ घर लाया बारात

Bihar Police : ऐसे में अब एक ताजा मामला शिवहर से सामने आ रहा है। जहां एक ऐसी शादी हुई है जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक पुलिसकर्मी ने अनाथ लड़की से शादी की है।

BIHAR NEWS

07-Feb-2025 11:30 AM

By First Bihar

Bihar Police : बिहार हमेशा से ही अपने अनोखे चीज़ों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। ऐसे में अब एक ताजा मामला शिवहर से सामने आ रहा है। जहां एक ऐसी शादी हुई है जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक पुलिसकर्मी ने अनाथ लड़की से शादी की है। इतना ही नहीं इस पुलिसकर्मी ने 180 किलोमीटर दूर आकर शादी रचाई है। 


दरअसल, बिहार के छोटे से जिला शिवहर से एक ऐसे खबर निकलकर सामने आई है कि चर्चा का विषय बन गया है। ऐसा कहा जाता है जोड़ी ऊपर वाले ही बनाकर भेजते है साथी को खोजने में सिर्फ समय लग जाता है। हम आपको आज एक पुलिस वाले कि कहानी बता रहे है एक अनाथ लड़कीं का हाथ थामकर ज़िंदगी भर साथ देने के लिए सात वचन लिया है। 


यह कहानी शिवहर जिला के पुरनहिया थाना में वर्तमान में पदस्थापित सिपाही मुन्ना कुमार की है। जो पूर्व में श्यामपुर भटहां थाना पर रहते थे। शिवहर से थाना आते जाते थे इसी दौरान बीच रास्ते मे फतेहपुर थाना क्षेत्र के कहतरवा गांव में एक लड़की से मुलाकात होती है। मुलाकात के बाद बात थोड़ी ओर आगे बढ़ी उसके बाद फोन पर बात शुरू हुई। 


बताया जा रहा है कि लड़की गीता कुमारी के इस दुनिया मे कोई नही है वो अपने मामा के घर कहतरवा मे रहकर मामा मामी के साथ जीवन यापन करती थी. लड़का सिपाही मुन्ना कुमार पटना जिला का रहने वाला है। समय के साथ साथ प्यार भी दोनो का ओर गहरा होते गया। उसके बाद दोनों ने जीने मरने की कसमें खाने लगी। खेर एक कहावत है ऊपर वाले जबतक अलग नही कर सकते तब तक नीचे वाले क्या बिगाड़ सकते है। 


ऐसे में समय बीतता गया है। लेकिन दोनो प्रेमी डर के कारण अपने अपने घर पर नही बोलते थे। लेकिन फिर एक दिन लड़कीं और लड़का दोनो डरते हुए अपने अपने घर पर बात बताई। इसके बाद दोनो परिवार राजी हो गए। लड़कीं का मामा शादी करवाने को लेकर राजी हो गए। इसके बाद लड़का बेंड बाजा बारात के साथ लड़कीं को अपनाने के लिए शिवहर आ गया। 


इधर से लड़कीं वाले ने भी शहर के एक निजी होटल में पहुँचकर पूरे हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी किया और ज़िंदगी भर एक दूसरे के साथ देने के लिए सात फेरे लिए। इस शादी में  लड़का लड़की को आशीर्वाद देने लिए श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष सुनील कुमार, पुरनहिया थाना अध्यक्ष प्रेमजीत सिंह समेत पहुंचे।

रिपोर्ट - समीर कुमार झा