1st Bihar Published by: RAMESH SHANKAR Updated May 07, 2026, 6:13:07 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फ़ोटो रिपोर्टर
SAMASTIPUR: समस्तीपुर के दलसिंहसराय पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक बदमाश को देसी कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक की बाइक भी जब्त की है।
जब्त बाइक भी चोरी की निकली। युवक की पहचान बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी रविंद्र राय के रूप में की गई है। पुलिस ने संभावना जताई है कि युवक राहगीरों को लूटने की साजिश रच रहा था।दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर पुलिस की टीम दलसिंहसराय की आईबी रोड में मंदिर के पास गाड़ी चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान एक बाइक चालक पुलिस को देखकर बाइक घुमाकर भागने लगा।युवक की हरकत देखकर पुलिस की टीम ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी कट्टा मिला जो लोडेड था । वही पूछताछ के क्रम में बाइक के बारे में भी उसने कोई जानकारी नहीं दी। जिससे उम्मीद की जा रही है कि गाड़ी भी चोरी की है। पुलिस ने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है।