ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, शीशा तोड़कर बाहर निकला ड्राइवर; बाल-बाल बची जान

Bihar News: समस्तीपुर के बरियाही घाट पुल पर चलती कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चालक ने शीशा तोड़कर कूदकर अपनी जान बचाई। कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियाही घाट पुल पर बीती रात एक बड़ा हादसा टल गया। मुसरीघरारी से घर लौट रही हुंडई वेन्यू कार में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। पुल पार करते समय कार से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरी कार धू-धू कर जलने लगी।


कार चला रहे चालक शुभंकर कुमार झा, जो शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के बोरज गांव निवासी विनोद कुमार झा के पुत्र हैं, ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार का गेट जाम हो गया। इसके बाद उन्होंने शीशा तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।


घटना की सूचना मिलते ही शिवाजीनगर और बहेड़ी से दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। जली हुई कार का नंबर बीआर 07 एयू 5097 बताया गया है। इस हादसे में लगभग 11 लाख रुपये की क्षति का अनुमान है।


घटना के बाद कुछ समय तक पुल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकलते देख राहत की सांस ली।


इस संबंध में शिवाजीनगर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। कार मालिक का आवेदन प्राप्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें