ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

रोहतास में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिहार पुलिस में ट्रेनी सिपाही थे मृतक बेटा जितेंद्र शर्मा

अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि हाल ही में जितेंद्र शर्मा की पुलिस में नियुक्ति हुई थी और उन्होंने अपनी ट्रेनिंग शुरू ही की थी।

बिहार
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ROHTAS: रोहतास के सासाराम में बड़ी खबर आ रही है। जहां धौड़ाढ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर ताराचंडी के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक पुत्र जितेंद्र शर्मा बिहार पुलिस में ट्रेनी सिपाही थे। वे मुजफ्फरपुर में पोस्टेड थे। फिलहाल नेपाल के सीमावर्ती इलाके में उनकी ट्रेनिंग चल रही थी।


कल ही वो छुट्टी लेकर अपने गांव भानस ओपी के मचखोरा मठिया गांव आए हुए थे। सोमवार को अपने पिता गणेश शर्मा का इलाज कराने डेहरी ऑन सोन गये हुए थे। डेहरी से अपने 65 वर्षीय पिता का इलाज कराकर बाइक से जब लौट रहे थे, तब सासाराम के ताराचंडी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गये। 


इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है। बताया जाता है कि जितेंद्र शर्मा का हाल में ही बिहार पुलिस में नौकरी लगी थी। फिलहाल वह ट्रेनिंग पर था और अपने पिता 65 वर्षीय गणेश शर्मा का इलाज करा कर बाइक से लौट रहे थे। इसी बीच हादसे का शिकार हो गये। इस हादसे में पिता पुत्र दोनों की दर्दनाक मौत हो गयी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें