बेतिया में गंडक नदी की तेज धार में बहा चचरी पुल, कई गांवों का संपर्क टूटा हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजद और कांग्रेस पर बोला हमला, कहा..आरक्षण विरोधी रहा है दोनों पार्टियों का चरित्र Bihar Ias Officers: बिहार के 12 IAS अफसरों को मिली एक और नई जिम्मेदारी, पूरी लिस्ट देखें.... Bihar News: बिहार के 544 CO पर हुआ एक्शन, फिर भी अंचल अधिकारियों पर नहीं पड़ रहा प्रभाव, मंत्री ने की हाईलेवल मीटिंग बेगूसराय में नदी में डूबने से 4 की मौत, खगड़िया में एक बच्ची की गई जान Bihar News: इन जिलों में अगले 2 दिन भीषण बारिश, IMD ने पहले कर दिया सावधान Bihar News: बिहार की इन 8 महिला समेत 13 अफसरों की लगी ड्यूटी, 19-20 तारीख को करेंगे यह काम पटना फतुहा में टाटा कमर्शियल गाड़ियों के सबसे बड़े शोरूम ‘बुद्धा शक्ति’ का उद्घाटन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ FASTag Yogna: कार, जीप, वैन मालिकों के लिए बड़ी खबर....3000 रू का पास बनाएं और देशभर में करें यात्रा अब घरों में इन्वर्टर लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत: बिहार के 15 शहरों में लगने जा रही हाई-कैपेसिटी बैटरी इन्वर्टर, पावर कट होते ही 4 घंटे मिलेगी बिजली
18-Feb-2025 08:56 AM
By First Bihar
BIHAR POLICE : बिहार के सारण पुलिस विभाग में पदाधिकारियों पर एक्शन से हड़कंप मच गया है। एसपी ने 11 पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की है। इन पदाधिकारियों पर काम में लापरवाही बरतने के साथ-साथ कई आरोप हैं। अब एसपी ने इन सभी के वेतन पर रोक लगा दी है। इसके बाद हर तरफ एसपी के इस एक्शन लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, सारण एसपी कार्यालय की ओर से प्रेस रिलीज जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि एसपी ने अपराध गोष्ठी में कार्यों की समीक्षा की थी। इस दौरान पाया गया कि अंचल पुलिस निरीक्षक एवं पर्यवेक्षी पदाधिकारी ने कई केस में न्यायलय में अंतिम प्रतिवेदन समर्पित नहीं किया। साल 2024 के सितम्बर से दिसंबर तक लापरवाही बरती गयी थी।
इस तरह की लापरवाही सामने आने के बाद एसपी ने कई बैठक में इसको सुधारने का निर्देश दिया। इसके बावजूद पदाधिकारियों के द्वारा अमल नहीं किया गया। एक नहीं बल्कि 11 ऐसे पुलिस पदाधिकारियों द्वारा कार्य लापरवाही बरती गयी। इसके बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए इन सभी पदाधिकारियों पर वेतन पर रोक लगा दिया है।
जिन लोगों पर एक्शन हुआ है उस लिस्ट में नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार, मुफस्सिल पर्यवेक्षी पदाधिकारी कृपा सागर, भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक किरण शंकर, एकमा अंचल पुलिस निरीक्षक विरेन्द्र कुमार सिंह, मुफस्सिल पुलिस अंचल निरीक्षक अशोक कुमार का नाम शामिल है। इसके अलावे मढ़ौरा अंचल पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, मशरक अंचल पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, सोनपुर अंचल पुलिस निरीक्षक इन्द्रजीत कुमार, सोनपुर थाना पर्यवेक्षी पदाधिकारी उज्ज्वल कुमार और मढ़ौरा थाना पर्यवेक्षी पदाधिकारी विपिन कुमार का नाम शामिल हैं।