SARAN: LPG की कालाबाजारी को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। वही सारण डीएम वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर सभी अनुमंडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न जगहों का औचक निरीक्षण किया गया।
सोनपुर अनुमंडल में 11 जगहों पर छापेमारी की गई, जिसमें से दो जगह पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग करते पाया गया। दोनों प्रतिष्ठानों - ग्रीन बावर्ची रेस्टॉरेन्ट एवं राधेश्याम स्वीट्स के विरुद्ध सोनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
वही सदर अनुमंडल अंतर्गत 21जगहों पर छापेमारी की गयी।जिसमें से एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान (अराध्या केक सेंटर) में घरेलू सिलिंडर का उपयोग किये जाने के कारण- प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मढ़ौरा अनुमंडल अंतर्गत 4 जगहों पर छापेमारी की गई।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि एलपीजी की किसी भी तरह की कालाबाजारी या अनियमितता पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई होगी। एलपीजी से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या 06152 245023 पर दिया जा सकता है। नियंत्रण कक्ष प्रातः 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक क्रियाशील है।





