ब्रेकिंग
चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा

बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

Bihar Crime News: बिहार के सारण जिले में एक मामूली विवाद अचानक हिंसक हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ी कि बात मारपीट और फिर चाकूबाजी तक पहुंच गई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अब पुलिस इस पूरे मामले की अस

बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के सारण जिले से चाकूबाजी का एक संदिग्ध मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के दौरान कहासुनी बढ़ गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान एक व्यक्ति को चाकू लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मढ़ौरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मढ़ौरा भेजा।


अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।


घटना की जानकारी मिलते ही सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मढ़ौरा-1 ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद मढ़ौरा थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।


पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है। मामले की जांच के दौरान मढ़ौरा थाना पुलिस ने घटना से जुड़े दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और चाकूबाजी की घटना कैसे हुई।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें