Hindi News / bihar / saran-news / ब्रिज के ऊपर से सरयू नदी में लड़की ने लगाई छलांग, नीचे मौजूद...

ब्रिज के ऊपर से सरयू नदी में लड़की ने लगाई छलांग, नीचे मौजूद मछुआरों ने बचाई जान

यूपी-बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु से एक युवती ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद मछुआरों ने साहस दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाला, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 18, 2026, 3:31:34 PM

बिहार न्यूज

जांच में जुटी पुलिस - फ़ोटो रिपोर्टर

DESK: यूपी और बिहार को सड़क मार्ग से जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु से शनिवार को एक युवती ने करीब 50 फीट नीचे सरयू नदी में छलांग लगा दी। जैसे ही युवती नदी में गिरी, वहां मौजूद मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचाने के लिए तुरंत नाव की मदद से गहरे पानी से बाहर निकाल लिया।


घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाना के अपर थानाध्यक्ष मिथिलेश सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवती उस समय बेहोश अवस्था में थी, जिसे गश्ती वाहन के जरिए तुरंत मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।


प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घायल युवती मांझी नगर पंचायत क्षेत्र के मियां पट्टी की रहने वाली बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट