Hindi News / bihar / saran-news / बिहार के इस जिले में 23 मई तक बंद रहेंगे 8वीं तक के...

बिहार के इस जिले में 23 मई तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेश

Bihar School News: भीषण गर्मी और लू को देखते हुए सारण जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। डीएम वैभव श्रीवास्तव के आदेश पर छपरा जिले में 23 मई तक कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी व कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई बंद रहेगी।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 19, 2026, 7:20:31 PM

Bihar School News

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Bihar School News: बिहार में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। ऐसे में स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसको ध्यान में रखते हुए छपरा में जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला ले लिया है। डीएम ने जिले में आगामी 23 मई तक 8वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के संचालन पर रोक लगा दिया है। जिला दंडाधिकारी वैभव श्रीवास्तव इसको लेकर आदेश जारी किया है।


दरअसल, सारण जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए जिला दंडाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बड़ा फैसला लिया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कोचिंग संस्थानों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 23 मई 2026 तक रोक लगा दी गई है।


जिला दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक गर्मी और दोपहर के समय पड़ रही लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है।


वहीं, कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं का संचालन पूर्वाह्न 11 बजे तक ही करने का निर्देश दिया गया है। आदेश 19 मई 2026 से प्रभावी हो गया है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों, शिक्षा विभाग, विद्यालय प्रबंधन तथा कोचिंग संस्थानों को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा