1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 26, 2026, 11:31:25 AM
- फ़ोटो Reporter
Bihar News: बिहार के छपरा से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। दाऊदपुर थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद में एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और देर तक हाई वोल्टेज ड्रामे का केंद्र बना रहा।
बताया जा रहा है कि युवती का किसी युवक के साथ प्रेम संबंध था। इसी संबंध को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जिसके बाद आक्रोशित युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर चढ़कर वह लगातार अपनी बात मनवाने की जिद पर अड़ी रही, जिससे आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाने-बुझाने और मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस दौरान परिजन और स्थानीय लोग भी उसे मनाने में जुटे रहे।
घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, पुलिस की सूझबूझ से किसी तरह की अनहोनी टल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है।
रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा