1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 15, 2026, 1:02:08 PM
अजब प्रेम की गजब कहानी - फ़ोटो Reporter
Bihar News: बिहार के छपरा में अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरी मोहम्मद गांव में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती प्रेम प्रसंग के मामले में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने से नाराज थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती सुबह से ही टावर पर चढ़ी हुई है और नीचे उतरने से इनकार कर रही है। युवती का साफ कहना है कि जब तक संबंधित युवक मौके पर आकर उससे शादी करने की बात नहीं करेगा, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर अमनौर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोग एवं परिजन भी लगातार उसे सुरक्षित नीचे उतरने की अपील कर रहे हैं।
मौके पर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस प्रशासन युवती की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरत रहा है। फिलहाल मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश जारी है।
रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा