Hindi News / bihar / saran-news / छपरा में छात्रा से दरिंदगी: लाइब्रेरी जाते वक्त चाकू के बल पर किया...

छपरा में छात्रा से दरिंदगी: लाइब्रेरी जाते वक्त चाकू के बल पर किया अगवा, झाड़ियों में गैंगरेप; मामला दर्ज

Bihar Crime News: बिहार के छपरा जिले के एकमा थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ हुई गंभीर वारदात के मामले ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद...

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 12, 2026, 11:21:30 AM

छपरा में छात्रा से दरिंदगी: लाइब्रेरी जाते वक्त चाकू के बल पर किया अगवा, झाड़ियों में गैंगरेप; मामला दर्ज

- फ़ोटो

Bihar News: बिहार के छपरा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एकमा थाना क्षेत्र में लाइब्रेरी पढ़ने जा रही एक छात्रा को बीच रास्ते से चाकू के बल पर अगवा कर झाड़ियों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है और एक आरोपी किशोर को हिरासत में लिया गया है।


जानकारी के अनुसार, पीड़िता दाऊदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह रविवार को अपने गांव के एक युवक के साथ बाइक से हंसराजपुर स्थित पाठशाला लाइब्रेरी पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान गंजपर पेट्रोल पंप के पास मांझी की ओर से बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और चाकू दिखाकर दोनों को रोक लिया।


आरोप है कि बदमाश छात्रा को जबरन सड़क किनारे झाड़ियों में ले गए। इसके बाद उन्होंने अपने एक और साथी को फोन कर मौके पर बुलाया। पीड़िता के बयान के मुताबिक, दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के दौरान छात्रा लगातार चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन सुनसान जगह होने की वजह से कोई मदद के लिए नहीं पहुंच सका।


जब आसपास हलचल बढ़ने लगी तो तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। किसी तरह डरी-सहमी छात्रा अपने परिजनों तक पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया।


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों का नाम नहीं जानती, लेकिन सामने आने पर उन्हें पहचान सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी दबंग प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीपीओ-2 राज कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।