ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

समस्तीपुर में श्रीलेदर शोरूम से 10 लाख कैश की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित श्रीलेदर शोरूम में शटर तोड़कर चोरों ने 10 लाख कैश चोरी कर लिया। CCTV फुटेज सामने आया, पुलिस जांच में जुटी।

बिहार
10 लाख की चोरी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR: समस्तीपुर शहर के रिहायशी इलाके मोहनपुर रोड स्थित श्रीलेदर शोरूम में चोरी की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस की रात्रि गश्ती की पोल खोलकर रख दिया है। दुर्गापूजा के अवसर पर एसपी ने मुख्य बाजार और आसपास के इलाके में सघन रात्रि गश्ती चलाने का आदेश दे रखा है, इसके बावजूद समस्तीपुर मुसरीघरारी मुख्य सड़क के किनारे शटर तोड़ कर चोर शोरूम में घुस गए और करीब दस लाख कैश चोरी कर आराम से निकल गए।


घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कि चोर आराम से काउंटर के रेक को तोड़कर सभी रुपए निकाल लिए और आराम से फिर टूटे शटर को नीचे कर निकल गए और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जिस जगह पर श्रीलेदर का शोरूम है, उसके आसपास में ही रिलायंस ज्वेलर,तनिष्क और कल्याण ज्वेलर्स का भी शोरूम है। जहां रात में भी सिक्युरिटी की व्यवस्था की गई है।


फिर भी चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर कैसे निकल गए यह हैरानी की बात है।आशंका जाहिर की जा रही है कि चोरी के पीछे शोरूम में कार्यरत किसी कर्मी की सहभागिता हो सकती है क्योंकि दस लाख रुपए कैश काउंटर में ही है इसकी खबर कहीं से लीक अवश्य हुआ हो सकता है।पुलिस मामले को गम्भीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें