ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम

बिहार के सहरसा में मंगलवार रात तेज रफ्तार कार के डिवाईडर से टकराने से रेलवे इंजीनियर स्नेह रंजन की मौत हो गई। परिजन और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAHARSA:बिहार के सहरसा जिले में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में रेलवे इंजीनियर की मौत हो गई। घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र की है, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा गई और इस हादसे में उनकी मौत हो गयी। 


घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। वही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय स्नेह रंजन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार शरीफ के रहने वाले थे। सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर सेक्शन में रेलवे में IOW के पद पर वो तैनात थे। मिली जानकारी के मुताबिक, स्नेह रंजन पिछले 6 वर्षों से अपनी पत्नी मिनी और दो छोटे बच्चों के साथ सहरसा रेलवे के सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे।


 वे अपने पांच भाईयों में सबसे छोटे थे। मृतक की पत्नी मिनी ने रोते हुए बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे स्नेह रंजन के मोबाईल पर किसी का फोन आया था। जिसके बाद वे काफी जल्दबाजी में अपनी कार लेकर घर से निकले थे। परिवार को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि वे अब कभी लौटकर नहीं आएंगे। घर से निकलने के महज एक घंटे बाद रात्रि करीब 10 बजे परिवार को उनके एक्सीडेंट की सूचना मिली। 


एक्सीडेंट की खबर मिलते ही बदहवास परिजन तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद स्नेह रंजन को मृत घोषित कर दिया। इस आकस्मिक घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। सिर से पिता का साया उठ जाने के बाद दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


इस बाबत सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रेलवे इंजीनियर की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कार अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा गई थी। पुलिस हादसे से जुड़ी सभी परिस्थितियों की जांचकर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें