ब्रेकिंग
अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

IP गुप्ता का विवादित बयान, कहा..अगर यादव लाठी मारे तो उसके गले में दांत काट लो

सहरसा में IIP अध्यक्ष और तेजस्वी यादव के सहयोगी IP गुप्ता का विवादित बयान वायरल। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा– “अगर यादव लाठी मारे तो गर्दन में दांत काट लो।” बयान पर राजनीतिक बवाल।

बिहार
आईपी गुप्ता का विवादित वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAHARSA: बिहार के सहरसा से महागठबंधन के प्रत्याशी और इंडियन इनक्लूसिव पार्टी (IIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता का एक विवादित बयान तेजी से  वायरल हो रहा है। जहां पार्टी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईपी गुप्ता ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विवादित बयान दे डाला। हालांकि फर्स्ट बिहार न्यूज़ पोर्टल इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। 


चुनावी माहौल में आईपी गुप्ता ने विवादित बयान दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आईपी गुप्ता ने मंच से यह विवादित बयान दिया कि "अगर यादव एक लाठी मारता है और भूमिहार-राजपूत-कुर्मी-कोईरी-ततबा जो भी जात तुमको मारता है, इसलिए मारता है कि तुम मार खाते हो। जब तक मार खाओगे तब तक सारी दबंग जातियां तुमको मारता रहेगा। अगर एक लाठी मारे, अगर तुम्हारा लाठी नहीं है, नहीं लाठी मार सकते हो तो उसके गर्दन में अपना दांत फंसा दो मार खाते रहो लेकिन उसका गर्दन काट लो। हालांकि फर्स्ट बिहार न्यूज़ पोर्टल इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। 


कुछ दिन में बिहार में विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव की तारीखों का ऐलान भी हो चुका है। अब उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन भी कर लिया है। ऐसे राजनीतिक माहौल में आईपी गुप्ता का यह बयान कई सवाल खड़ा कर रहा है। उनका यह बयान लोगों के बीच तनाव बढ़ा सकता हैं। सहरसा जैसे संवेदनशील इलाकों में इस तरह की बातें करना उचित नहीं है। साम्प्रदायिक या जातिगत भावनाओं को भड़काने वाले बयानों से शांति भंग होने का खतरा बना रहता है.


हालांकि फर्स्ट बिहार न्यूज़ पोर्टल इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। यह वायरल वीडियो तीन महीने पहले का मुजफ्फरपुर का बताया जा रहा है। वहीं इस वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी के विधायक सह सहरसा विधानसभा के प्रत्याशी डॉ आलोक रंजन झा ने कहा की उनका यह बयान बिल्कुल समाज को तोड़ने वाला बयान है। जिस प्रकार का स्वभाव और संस्कार महागठबंधन के नेता का है तेजस्वी यादव का है। जिसप्रकार से वी समाज को लड़ाने का काम किया है उसी प्रकार का बयान आईपी गुप्ता के द्वारा दिया गया है। 


जिस प्रकार से सभी समाज के बारे में बोल रहे हैं तुमको अगर मरते हैं तो तुम उसके गर्दन में दांत कांत लो। ये समाज को तोड़ने वाला बयान है एक दूसरे के भाईचारा को समाप्त करने वाला बयान है। हम सहरसा की जनता से अपील करते हैं की ऐसे लोगों से परहेज करना चाहिए जो समाज में विद्वेष फैलाये। लोगों का कहना है कि इस तरह के बयानों की तत्काल जांच होनी चाहिए ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे. कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस और चुनाव प्राधिकरण से आग्रह किया है कि वह मामले की तह तक जाकर जांच करें और आवश्यकतानुसार कार्यवाई करें. हालांकि आईपी गुप्ता या उनकी पार्टी की ओर से इस वायरल वीडियो पर कोई औपचारिक स्पष्टीकरण सार्वजनिक नहीं हुआ है. मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, यह देखने वाली बात होगी. 




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें