ब्रेकिंग
लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडरलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर

बिहार: पुलिस कस्टडी में युवक ने किया सुसाइड, जांच के घेरे में प्रशासन

SAMASTIPUR: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाने में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां पुलिस हिरासत में एक युवक ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे

बिहार: पुलिस कस्टडी में युवक ने किया सुसाइड, जांच के घेरे में प्रशासन
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाने में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां पुलिस हिरासत में एक युवक ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय थाना परिसर पहुंच और मामले के छानबीन में जुट गए।



डीएसपी ने बताया कि पत्नी के साथ हुए विवाद में ससुराल वालों की शिकायत पर एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद युवक ने थाने के सिरिस्ता रूम में बीती रात सुसाइड कर ली। सीसीटीवी फुटेज में भी सारा घटनाक्रम कैद हो गया है। जानकारी के अनुसार युवक ने चार बार फांसी पर लटकने की कोशिश की लेकिन वह बच जा रहा था। पांचवीं बार में उसनें अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 



मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद खराश के रहने वाले मो. गुलाब के रूप में की गई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक मो. गुलाब की शादी चार साल पहले दलसिंहसराय में हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था और मामला न्यायालय में चल रहा था। इसी बीच मो. गुलाब गुरुवार को अपने ससुराल पहुंचा था। पत्नी और ससुराल वालों के साथ नोकझोंक के दौरान मारपीट हुई थी, जिसके बाद ससुराल वालों ने 112 नंबर पर इसकी शिकायत की थी।



शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो. गुलाब को हिरासत में लेकर थाने ले आई और हाजत में बंद कर दिया, जहां बीती रात उसने सुसाइड कर ली। आनन-फानन में वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों के द्वारा उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अब इस पूरे मामले पर पुलिस के वरीय अधिकारी जांच के बात कह कर कैमरे पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें