ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी

BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट

मोतिहारी में जहरीली शराब से मौतों के बाद बेतिया में पुलिस और मध्यनिषेध विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की। शिकारपुर, नौतन और मझौलिया थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर शराब बनाने के कच्चे पदार्थ नष्ट किए और कई तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BIHAR: मोतिहारी में जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद बेतिया में पुलिस और मध्यनिषेध विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के शिकारपुर, नौतन और मझौलिया थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है।


इसी अभियान के तहत शिकारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 3,500 लीटर शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे पदार्थ नष्ट कर दिए। वहीं नौतन और मझौलिया थाना क्षेत्रों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया गया।


नौतन थाना क्षेत्र के डबरिया गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस ने विश्वजीत कुमार उर्फ गोल्डन को गिरफ्तार किया। उसके पास मक्के के खेत में छिपाकर रखी गई 36 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी शराब तस्करी के मामलों में शामिल रहा है और वर्ष 2024 में 423 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया था।


कार्रवाई के दौरान अलग-अलग जगहों से सात लोगों को शराब पीने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


मध्यनिषेध उपाधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि मोतिहारी जहरीली शराब कांड के बाद सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। अवैध शराब के निर्माण और तस्करी को पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि राज्य में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन हो सके।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें