ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

Bihar News: सड़क दुर्घटना में गायब बुजुर्ग का शव बरामद, सामने आई चालक के भागने की वजह; तलाश में जुटी पुलिस

Bihar News: सहरसा के सौरबाजार में सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग दंपति की मौत, चालक ने छिपाया शव। पुलिस ने सहयोगी को किया गिरफ्तार, चालक की तलाश में छापेमारी जारी।

Bihar News
सहरसा सड़क दुर्घटना
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई थी। चालक ने बुजुर्ग का शव छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने शव और कार बरामद कर ली है। एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चालक की तलाश में छापेमारी जारी है।


मंगलवार की अहले सुबह करीब 4:30 बजे सौरबाजार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार क्रेटा कार (बीआर 19 टी 4571) ने टहलने निकले बुजुर्ग दंपति भरत राम और उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भरत राम लापता हो गए। आक्रोशित परिजनों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने मृतक के पुत्र बुटन कुमार के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया था।


जांच के दौरान पता चला कि चालक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कार में था। टक्कर के बाद वह आक्रोशित भीड़ के डर से कार लेकर भाग गया। चालक सौरबाजार से सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी पहुंचा, जहां उसने बोरे की व्यवस्था कर कार में फंसे भरत राम के शव को निकालकर डिक्की में रखा। इसके बाद वह बलवाहाट थाना क्षेत्र के तेघड़ा स्थित अपने घर होते हुए कनरिया थाना क्षेत्र के मटखोरा बहियार पहुंचा और शव को मिट्टी में दबा दिया। शव की स्थिति कार में फंसने, घसीटे जाने और मिट्टी में दबाए जाने के कारण खराब हो गई थी।


इस बारे में बात करते हुए सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि एसपी हिमांशु के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें सदर एसडीपीओ, साइबर डीएसपी अजीत कुमार, यातायात डीएसपी ओमप्रकाश, सौरबाजार थानाध्यक्ष, सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष और जिला आसूचना इकाई शामिल थी। सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी के नंबर के आधार पर पुलिस ने कार की पहचान की और कनरिया थाना क्षेत्र के मटखोरा बहियार से शव बरामद किया।


पुलिस ने शव छिपाने में सहयोग करने वाले बिहरा थाना क्षेत्र के पंचगछिया निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। कार सहरसा के गंगजला वार्ड 16 निवासी एक व्यक्ति की है, जिसे उनके ससुर ने दामाद को गिफ्ट किया था। चालक के पिता बलवाहाट और कनरिया क्षेत्र में ठेकेदारी करते हैं। 


रितेश हनी की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें