ब्रेकिंग
Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राखबिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राखबिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़

Bihar News: करंट लगने से महिला की मौत, हादसे से इलाके में पसरा मामत

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार सुबह बिजली का करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार सुबह बिजली का करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया है। मृतका की पहचान सलखुआ थाना अंतर्गत उटेसरा पंचायत के बोहरवा गांव निवासी सुशील कुमार की पत्नी कंचन कुमारी (35 वर्ष) के रूप में हुई है।


कंचन कुमारी चार बच्चों की मां थीं। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक मात्र 5 महीने का बेटा है। घटना के समय महिला घर में अकेली थी, क्योंकि पति एनएच-107 के निर्माण कार्य में मजदूरी के लिए सोनवर्षा राज प्रखंड इलाके में गए हुए थे।


बताया जा रहा है कि अहले सुबह कंचन कुमारी शौच के बाद कमरे में आई और पंखे का स्विच बंद कर रही थीं। इसी दौरान वह अचानक बिजली के खुले तार की चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह तुरंत अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ीं। जब परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें इस हालत में देखा, तो तत्काल बिजली का कनेक्शन काटा गया और गंभीर स्थिति में उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।


चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही मौत की खबर परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। मासूम बच्चों की चीख-पुकार से माहौल बेहद गमगीन हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सलखुआ थाना प्रभारी विशाल कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की मौत बिजली के करंट से हुई है और आगे की जांच की जा रही है।



घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि गांव में बिजली की वायरिंग बेहद जर्जर और खुली है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने और मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें