ब्रेकिंग
फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाजबिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेजबोलेरो चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए दो शातिर चोर, ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ से बांधकर पीटा; पुलिस ने बचाई जानमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजफल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाजबिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेजबोलेरो चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए दो शातिर चोर, ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ से बांधकर पीटा; पुलिस ने बचाई जानमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज

सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोर और जेवर खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

सहरसा पुलिस ने तीन बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो चोर और एक स्वर्णकार को गिरफ्तार किया। स्वर्णकार चोरी के जेवर खरीदता था। लाखों के जेवरात और नकदी बरामद हुए।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहां जिले के सदर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए तीन चोरी की घटना का सफल उद्भेदन कर लिया गया है। चोरी की घटना में संलिप्त दो चोर को गिरफ्तार किया गया। चोर सुपौल जिले और पूर्णिया जिले का रहने वाला था। जिनकी निशानदेही पर पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र से एक स्वर्णकार भी गिरफ्त में लिए गए। वे चोरी के जेवर की खरीदगी किया करते थे। जिनके पास से चोरी के लाखों रुपए के जेवरात बरामद हुआ है। 


साईबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि बीते 11 सितंबर को सदर थाना क्षेत्र के आजाद चौक निवासी स्व राम लोचन शरण की पत्नी और सरकारी शिक्षिका अर्पणा शरण के घर में चोरी की घटना हुई थी। उनकी शिकायत पर सदर थाना कांड संख्या - 1050/25 दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश की गई। साथ में फाईनेंशियल ट्रांजैक्शन के आधार पर सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के डुमरी चिकनी गांव, वार्ड नंबर - 11 निवासी रामकिशन शर्मा के पुत्र एवं चोरी की घटना में शामिल अरुण शर्मा की गिरफ्तारी हुई। जिनसे कराई से पूछताछ की गई। 



जिसकी निशानदेही पर उनके साथी चोट पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहरी गांव, वार्ड नंबर - 1 निवासी शिवनारायण यादव के चोर पुत्र रूपेश कुमार की भी गिरफ्तारी हुई। फिर दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिक्षा नगर, वार्ड नंबर - 11 निवासी कपिलदेव स्वर्णकार के पुत्र संजय स्वर्णकार को चोरी किए हुए जेवर बेचने की बात स्वीकारी। फिर संजय स्वर्णकार के घर पर छापामारी कर उनकी गिरफ्तारी की गई। उनके घर से चोरी के जेवरात की बरामद हुई थी। 


उन्होंने बताया कि स्वर्णकार के घर से चोरी किए हुए कई जेवरात बरामद हुए। जिसमें 2 जोड़ा राजकोट वाली (बड़ा और छोटा), 1 जोड़ा लड़ी टॉप्स, 1 जोड़ा कान टॉप्स, 1 पीस बजरंगबली लॉकेट, 7 पीस नोज पिन, 3 पीस सानिया नोज, 1 टूटा हुआ कान की बाली, 2 बाला, 2 हाथ का कंगन, 3 चेन, 1 जोड़ा कान की बाली, 2 जोड़ा कान का टॉप्स (बड़ा और छोटा), 2 अंगूठी और 1 मंटीका की बरामदगी हुई थी। साथ ही 2 मोबाइल और नकद 1350 रुपए भी बरामद किए गए। 


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अरुण शर्मा ने बताया कि वे सदर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में बीते 2 अगस्त को हुई चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसको लेकर सदर थाना कांड संख्या - 870/25 दर्ज की गई थी। उनमें भी वे अभियुक्त बनाए गए थे। साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि बीते 12 सितंबर को सदर थाना क्षेत्र के हटियागाछी, मानस मंदिर रोड में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसको लेकर सदर थाना कांड संख्या - 1053/25 दर्ज की गई थी। ऐसे में तीन चोरी की घटना का सफल उद्भेदन पुलिस द्वारा कर लिया गया था। 


साईबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर अरुण शर्मा सुपौल के जेल भी जेल भी जा चुका था। छापामारी टीम में सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, डीआईयू के पुलिस अवर निरीक्षक अविनाश कुमार, सदर थाना पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार, जितेंद्र कुमार ठाकुर, जिला आसूचना इकाई के पुलिस पदाधिकारी, कर्मी और सदर थाना पुलिस बल शामिल रहे।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें