SAHARSA : एकतरफा प्रेम में असफल रहे प्रेमी ने युवती को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया. घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
घटना सदर थाना इलाका के हकपारा की है. बताया जाता है कि रविवार की देर रात एकतरफा प्रेम में पागल प्रेमी ने युवती के घर में घुसकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. गोली की आवाज सुन लड़की के परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जानकारी पुलिस को दी.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच त्वरित कार्यवाई करते हुये आरोपी युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी युवक बिहरा थाना इलाके के बिजलपुर गांव का रहने वाला है जो हकपारा में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था.





