ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

सहरसा में मिले 1200 से अधिक आवेदन, सभी पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई, मिलेगी मोबाइल पर सूचना : विजय कुमार सिन्हा

सहरसा में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में 1200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सभी आवेदनों पर विधिसम्मत कार्रवाई और मोबाइल पर सूचना भेजने की घोषणा की।

bihar
कार्रवाई का भरोसा
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAHARSA: बिहार के डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा की मौजूदगी में सहरसा के प्रेक्षा गृह में आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में 1200 से अधिक आवेदन आए। सभी आवेदनों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आमलोगों से मिले सभी आवेदनों को कंप्यूटर पर अपलोड कर सभी आवेदकों के मोबाइल पर क्रमवार कार्रवाई की सूचना दी जाएगी। इस बात की जानकारी खुद मंत्री विजय सिन्हा ने दी है। 


बिहार के उपमुख्यमंत्री व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आगे कहा है कि संवाद में उदाहरण के तौर पर अंचलवार पांच–पांच शिकायतों को उठाया गया है और अधिकारियों के समक्ष उनकी परेशानी सुनी गई है। बाकी मिले सभी आवेदनों पर भी गंभीरता से कार्रवाई होगी।


उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के दौरान दिए गए मोबाइल नंबर पर कार्रवाई की सूचना भेजी जाएगी। यहां मिले सभी मामलों की 14 जनवरी के बाद फिर से समीक्षा भी की जाएगी। शिकायत लेकर आनेवाले लोगों को धैर्य रखना है। डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य लोगों की परेशानियों को दूर करना है। इसीलिए कड़ाके की ठंड के बावजूद राजस्व विभाग की टीम प्रधान सचिव श्री सीके अनिल और सचिव श्री गोपाल मीणा के नेतृत्व में जिले–जिले में घूम रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें