ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

तेजस्वी पर सवाल पूछते ही मीडिया पर भड़क गये साधु यादव, कहा..गंभीर सवाल कीजिए हमसे हल्का सवाल नहीं पूछिए

साधु यादव ने कहा कि RJD को कांग्रेस से अलग कर लेना चाहिए क्योंकि कांग्रेस का बिहार में कोई जनाधार नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस को छोड़ देने से आरजेडी पर कोई असर नहीं पड़ेगा, और जो वोट कांग्रेस को मिलता है वह आरजेडी के कारण ही है।

bihar
भांजे के समर्थन में बोले मामा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: हिस्ट्रीशीटर के साथ तेजस्वी यादव के विदेश घूमने के सवाल पर उनके मामा साधु यादव गरम हो गये। भांजे का समर्थन लेते हुए साधु यादव कहने लगे कि कोई देखने नहीं गया है कि तेजस्वी यादव विदेश घूम रहे हैं। साधू यादव उल्टे मीडिया पर ही भड़क गये और कहने लगे कि आपलोग गंभीर बात कीजिए। हल्का बात नहीं करना चाहिए।


साधु यादव ने आगे कहा कि क्या कोई गायब हो जाएगा, बिहार छोड़ देगा। घूमने फिरने लोग जाता है ना जी..अभी तो कोई काम भी नहीं है, विधानसभा भी नहीं चल रहा है, जब एसेंबली चलता है तब बिजनेस भी होता है। आप लोग बिना मतलब का बात करते रहते हैं। आप लोग गंभीर सवाल कीजिए हमसे हल्का सवाल नहीं कीजिए। 


वही बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की करारी हार पर लालू प्रसाद यादव के बड़े साले और पूर्व सांसद साधु यादव ने सीधे तौर पर कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की यदि यह दुर्गति हुई है तो उसका कारण सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस है। जिसके चलते राजद की यह दुर्गति हुई है। राष्ट्रीय जनता दल को कांग्रेस से अपने आप को अलग कर लेना चाहिए। आरजेडी के बल पर कांग्रेस है. कांग्रेस का बिहार में कोई आधार नहीं है। 


साधु यादव से यह पूछा गया कि कांग्रेस कह रही है कि वह राष्ट्रीय जनता दल को बिहार में छोड़ देगी। इस सवाल पर साधु यादव भड़क गये और कहने लगे की कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं है। कांग्रेस के नहीं रहने से राजद पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। हम तो बहुत पहले से यह बात कह रहे थे कि राष्ट्रीय जनता दल को कांग्रेस को छोड़ देना चाहिए क्योंकि कांग्रेस का कोई जनाधार बिहार में नहीं है। कांग्रेस को जो वोट मिलता है वह राजद के कारण ही मिलता है।  


वही बहन राबड़ी देवी का बंगला खाली किये जाने का नोटिस मिलने और पौधा और गमला बंगला से ले जाने पर जेडीयू नेता नीरज कुमार के सवाल उठाए जाने पर साधु यादव ने कहा कि नीरज कुमार को इस तरह की ओछी बात नहीं करनी चाहिए क्योंकि राबड़ी देवी लालू प्रसाद यादव बड़ी लीडर है। जो अपना पर्सनल पेड़ पौधा जो रहता है वो तो जईबे करेगा ना.. किसी को भी इस तरह की ओछापन बात नहीं करना चाहिए। 

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें