ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

बिहार में बड़ा हादसा: ट्रायल के दौरान रोपवे के कई पिलर हुए धराशायी, केबिन भी टूटकर नीचे गिरे; नए साल पर होना था उद्घाटन

Bihar News: सासाराम में रोहतासगढ़ किला रोपवे का ट्रायल के दौरान पिलर और केबिन गिरने से पूरा ढांचा धराशायी हो गया, हालांकि बड़ा हादसा टल गया।

Bihar News
बड़ा रेल हादसा टला
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के सासाराम से बड़ी खबर सामने आई है। रोहतास जिले में रोहतासगढ़ किला तक पर्यटकों को पहुंचाने के लिए बनाए जा रहे रोपवे का ट्रायल हादसे में तब्दील हो गया। ट्रायल के दौरान रोपवे के कई पिलर अचानक धराशायी हो गए, वहीं लोगों के बैठने वाला केबिन भी टूटकर नीचे गिर पड़ा। देखते ही देखते पूरा रोपवे सिस्टम मशीनों समेत गिर गया।


हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रायल के समय केबिन में कोई भी व्यक्ति सवार नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। रोपवे का ट्रायल अभियंताओं और तकनीकी विशेषज्ञों की मौजूदगी में शुरू किया गया था। जैसे ही खाली केबिन को अकबरपुर की ओर से रोहतासगढ़ किला की दिशा में भेजा गया, कुछ ही दूरी पर रोपवे का एक पिलर गिर गया। 


इसके बाद लगातार कई पिलर जमीन पर गिरते चले गए और पूरा ढांचा ध्वस्त हो गया। बताया जा रहा है कि इस रोपवे का लोकार्पण नए साल के मौके पर किया जाना था। करीब 13 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से पिछले छह वर्षों से इसका निर्माण कार्य चल रहा था। वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था।


रोपवे के धराशायी होने की घटना से स्थानीय लोगों में गहरी निराशा है। लोगों को उम्मीद थी कि रोपवे के शुरू हो जाने से करीब 70 किलोमीटर का दुर्गम सफर कुछ ही मिनटों में तय हो सकेगा, लेकिन यह सपना फिलहाल अधूरा रह गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें