ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

सासाराम के सदर अस्पताल की बड़ी लापरवाही, टॉर्च की रोशनी से कर रहे मरीजों की इलाज

SASARAM: खबर सासाराम से हैं। जहां के सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों को मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज कर

सासाराम के सदर अस्पताल की बड़ी लापरवाही, टॉर्च की रोशनी से कर रहे मरीजों की इलाज
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SASARAM: खबर सासाराम से हैं। जहां के सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों को मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज करते हुए देखा जा रहा है। यह मामला नया नहीं है, आए दिन इस तरह के नजारे हर दिन देखने को मिल रही है। 


स्वास्थ विभाग ने सदर अस्पताल में तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई है। स्वचालित जनरेटर के अलावे निर्बाध विद्युत आपूर्ति के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी लापरवाही के कारण आए दिन इस तरह की तस्वीरें सामने आती हैं। जो पूरे विभाग ही नहीं, बल्कि प्रदेश को भी शर्मसार कर रही है। सासाराम में बिजली की आंख मिचौली से आम लोग काफी परेशान हैं। लेकिन, जिस तरह से सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भी निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है, जो कहीं ना कहीं बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। 


वहीं, बीती रात दो पक्षों में फायरिंग के दौरान 4 लोग को गोली लग गई। जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल में बिजली ही नहीं थी, ऐसे में इमरजेंसी सेवा ट्रामा सेंटर में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी को मोबाइल टॉर्च की रोशनी से इलाज करना पड़ा। ट्रामा सेंटर में तैनात चिकित्सक ब्रजेश कुमार ने बताया कि इस तरह के हालात से आम लोगो को परेशानी होती है। ऐसे में किसी भी जान भी जा सकती है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें