Hindi News / bihar / rohtas-news / कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में छात्रा की संदिग्ध मौत, नाश्ता करने के बाद बिगड़ी...

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में छात्रा की संदिग्ध मौत, नाश्ता करने के बाद बिगड़ी तबीयत

Bihar News: सासाराम के चेनारी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नाश्ता करने के बाद एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने से संदिग्ध मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated May 14, 2026, 5:04:20 PM

Bihar News

- फ़ोटो Reporter

Bihar News: बिहार के सासाराम में चेनारी के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक छात्रा इंदु कुमारी कैमूर जिला के अधौरा के रहने वाली थी। वह तिलकधारी खरवार की पुत्री थी। 


बताया जाता है कि प्रत्येक दिन की तरह आज सुबह में नाश्ता करने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी। इसके बाद छात्रावास के वार्डन ने उसे शिवसागर के स्वास्थ्य केंद्र पर लाया लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया। 


तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर अब परिजन भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग के डीपीओ रोहित रोशन ने बताया कि बच्ची के बीमार होने की सूचना पर वह भी अस्पताल पहुंचे हैं तथा जानकारी ली जा रही है। 


वहीं सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की बच्ची को आखिर हुआ क्या था? बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में रखा गया है।