1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated May 08, 2026, 1:43:49 PM
तेज रफ्तार बस पलटी - फ़ोटो Reporter
Bihar Road Accident: रोहतास के सासाराम में दर्दनाक सड़क हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इस घटना क बाद बस पर सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
दरअसल, परसथूआ थाना क्षेत्र के शेख बहुआरा के पास एक अनियंत्रित बस पलट गई। यात्रियों से भरी बस के पलटने से बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कई महिलाएं भी शामिल हैं।
सभी को आसपास के विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतक की पहचान कैमूर जिला के सवार के रहने वाले भिखी सिंह के रूप में हुई है। यह घटना परसथूआ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग- 319 की है।
बताया जाता है कि बस कोशिश की तरफ से आ रही थी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बस को सीधा किया तथा बस में फंसे यात्रियों को निकाला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।