Hindi News / bihar / rohtas-news / बिहार में शादी की खुशी मातम में बदली: बेटे की शादी से चार...

बिहार में शादी की खुशी मातम में बदली: बेटे की शादी से चार दिन पहले पिता की मौत, वज्रपात की चपेट में आने से गई जान

Bihar News: रोहतास के अकोढ़ीगोला में बेटे की शादी से चार दिन पहले पिता की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 08, 2026, 3:42:49 PM

Bihar News

- फ़ोटो Reporter

Bihar News: बिहार के रोहतास से दुखद खबर आई है। यहां बेटे की शादी से महज चार दिन पहले पिता की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मवेशी चराने के लिए खेत में गए थे, इसी दौरान बारिश आई और वज्रपात की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई।


दरअसल, सासाराम के अकोढ़ीगोला के बसंतपुर में ठनका गिरने से एक पशुपालक की मौत हो गई है। घटना का दुखद पहलू यह है कि मृतक नंदकिशोर यादव के पुत्र की शादी चार दिन बाद 12 मई को होनेवाली थी। 10 मई को नंदकिशोर यादव के बेटे का तिलक आने वाला था। 


उससे पहले ही घर के मुखिया की ठनका गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि वह अपने मवेशियों को लेकर खेत की तरफ गए हुए थे। इसी दौरान तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में आने से नंदकिशोर मौके पर ही झुलस गए। लोग उन्हें अस्पताल ले जाना चाहा, तब तक उनकी मौत हो गई। 


एक तरफ घर में शादी की तैयारी चल रही थी, तो दूसरे तरफ पिता की दर्दनाक मौत से पूरा गांव सहम गया। हादसे की सूचना पर अकोढ़ीगोला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लेकर आई।