Hindi News / bihar / rohtas-news / बिहार में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का खेल, VHP और बजरंग...

बिहार में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का खेल, VHP और बजरंग दल ने किया भारी बवाल

Bihar News: डेहरी के न्यू एरिया में किराए के मकान में चल रही प्रार्थना सभा को लेकर विवाद हो गया। विहिप और बजरंग दल ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए सभा रुकवा दी, जबकि आयोजकों ने आरोपों से इनकार किया है।

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated May 11, 2026, 12:24:53 PM

Bihar News

बिहार में धर्मांतरण का खेल - फ़ोटो Reporter

Bihar News: रोहतास के डेहरी में न्यू एरिया में वार्ड नंबर 17 के एक मकान में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण की गतिविधियां चलाने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए तथा प्रार्थना सभा को रुकवा दिया। साथ ही पुलिस को इसकी जानकारी दी। 


विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनो से डेहरी के न्यू एरिया में शीतला माता मंदिर के पास एक किराए के मकान में प्रार्थना सभा के नाम पर अलग-अलग गांव से लोगों को इकट्ठा किया जाता है तथा उन्हें तरह-तरह का प्रलोभन दिया जाता है। जिसमें महिलाएं तथा बच्चे भी शामिल रहती हैं। 


बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने आरोप लगाया है कि यह एक धर्मांतरण का खेल है, जब वे लोग वहां पहुंचकर इस प्रार्थना सभा को रुकवा दिया तथा पुलिस को सूचना दी तो डेहरी के थानाध्यक्ष दलबल के साथ खुद मौके पर पहुंचे एवं आयोजक से कहा कि बिना प्रशासन को सूचना दिए हुए इस तरह के भीड़ इकट्ठा नहीं किया जा सकता है। 


आगे से अगर किसी प्रकार की कोई प्रार्थना सभा या चंगाई सभा आयोजित की जाती है तो इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन या थाना को जरूर दें। प्रार्थना सभा आयोजन करने वाले लोगों का कहना है कि वे लोग सप्ताह में एक दिन लोगों को एकत्र करके प्रार्थना करते हैं। यहां धर्मांतरण जैसा कोई बात नहीं होती है। 


पुलिस ने फिलहाल बिना किसी अनुमति के एक किराए के मकान में चल रहे इस प्रार्थना सभा को रुकवा दिया है तथा हिदायत दी है कि आगे से इस तरह के प्रार्थना सभा करने से पहले अनुमति जरूर ले ले। मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है तथा जांच का हवाला दे रही है हालांकि लोगों का आरोप है कि निजी मकान में चर्च चलाया जा रहा है।