Bihar Crime News: पुलिस क्लब के पास अज्ञात युवक का शव बरामद, पत्थर से कुचलकर हत्या Bihar News: वर्दी की आड़ में शराब तस्करी, होमगार्ड जवान गिरफ्तार Bihar Politics: बेगूसराय में बढ़ी भाजपा की मुश्किलें, विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी में 3 जिला परिषद सदस्य Bihta Airport: रनवे विस्तार के लिए यहां से ली जाएगी जमीन, बिहटा एयरपोर्ट में जाएंगे 2 गांव के सैकड़ों मकान Bihar News: बिना अश्लीलता के भी बन सकती है भोजपुरी फिल्म, समस्तीपुर की बेटी पेश कर रहीं औरों के लिए मिसाल Land Mutation: दाखिल-खारिज में लापरवाही पड़ी अफसरों को भारी, DM ने लगाया लाखों का जुर्माना Bihar Weather: बिना छाता लिए आज न छोड़ें घर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने किया सावधान Bihar Electricity: राज्य में बिजली कनेक्शन को लेकर तय हुई नई दर, अब नहीं देने होंगे इन चीजों के पैसे बेतिया में गंडक नदी की तेज धार में बहा चचरी पुल, कई गांवों का संपर्क टूटा हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजद और कांग्रेस पर बोला हमला, कहा..आरक्षण विरोधी रहा है दोनों पार्टियों का चरित्र
08-Feb-2025 08:00 PM
By RANJAN
Bihar News: रोहतास के डेहरी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक हिंदू महिला को मुस्लिम रीति रिवाज के साथ कब्रिस्तान में दफनाया गया। मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है। मिली जानकारी के अनुसार डेहरी के मणिनगर की रहने वाली संगीता देवी को कब्रिस्तान में दफनाया गया है।
परिजनों का कहना है कि संगीता देवी मुस्लिम धर्म से काफी प्रेरित थी। वहीं घर के सभी लोग हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार पूजा पाठ करते है। लेकिन संगीता देवी मुस्लिम धर्म के अनुसार रोजा-इफ्तार और नमाज पढ़ती थी। अंतिम समय में उसने यह इच्छा जाहिर किया कि उसे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दाह-संस्कार नहीं की जाए बल्कि मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार कब्रिस्तान में दफना दिया जाए। वो कहती थी कि मेरे मरने के बाद कबिस्तान में दफन कीजिएगा तब ही मेरे आत्मा की शांति मिलेगी।
जब लक्ष्मण राम की पत्नी 58 वर्षीय संगीता देवी का निधन हुआ तो परिवार के लोगों ने उसकी इच्छा का ख्याल रखते हुए पास के मस्जिद के इमाम से इस संबंध में बातचीत की। जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को राजी कराया गया। मुस्लिम समाज के लोगों के राजी होने बाद संगीता देवी के शव को मस्जिद में ले जाया गया और पूरे मुस्लिम रीति रिवाज से जनाजे की नमाज अदा की गई।
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने संगीता देवी का जनाजा उठाया और उसे पास के कब्रिस्तान में ले गए जहां पूरे मुस्लिम मान्यता के अनुसार संगीता के शव को जमीन के अंदर दफनाया गया। परिवार के लोगों का कहना है कि 40 साल पहले संगीता की जब शादी हुई थी, तब कोई संतान नहीं हो रहा था। एक दरगाह के मौलाना ने उसे रोजा इफ्तार रखने के लिए कहा। जिसके बाद संगीता ने रोजा रखा तब जाकर उसे तीन संतान हुए। बताया जाता है कि जिससे प्रेरित होकर संगीता मुस्लिम धर्म के अनुसार आचरण करने लगी।
प्रत्येक साल वो 30 रोजा रखने लगी। साथ ही अजमेर शरीफ सहित विभिन्न दरगाहों में जाने लगी। हिंदू परिवार की महिला को अब मुस्लिम धर्म के अनुसार दफनाया गया है, तो मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार चालीसवां होगा। साथ ही परिजन हिंदू धर्म के अनुसार तेरहवी का ब्रह्म भोज भी करेंगे। डिहरी के लक्ष्मण राम की पत्नी संगीता देवी के निधन के बाद उनके शव को कब्रिस्तान में दफनाने का मामला लगातार इलाके में चर्चा में बना हुआ है।