Hindi News / bihar / rohtas-news / बिहार में स्कॉर्पियो और ऑटो की जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में महिला की...

बिहार में स्कॉर्पियो और ऑटो की जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में महिला की मौत; पांच लोग घायल

Bihar Road Accident: रोहतास के सासाराम में स्कॉर्पियो और ऑटो की भीषण टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 14, 2026, 11:36:56 AM

Bihar News

- फ़ोटो Reporter

Bihar Road Accident: रोहतास के सासाराम में संझौली थाना क्षेत्र के न्यू एरिया के पास एक स्कॉर्पियो तथा ऑटो में टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला सहित पांच लोग घायल हो गए।


सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। जहां से सभी को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। वहीं मृतक कलपातो देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में लाया गया है। वह उपदेश पासवान की पत्नी थी। 


मृतक कलपातो देवी संझौली के औराई की रहने वाली थी। बता दे की सभी लोग एक शादी समारोह से पटना से लौट रहे थे। संझोली में ट्रेन से उतरने के बाद ऑटो से अपने गांव जा रहे थे। 


इसी दौरान एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो की ठोकर से सभी लोग घायल हो गए। घायल मनोज कुमार राम, विजय पासवान, अमित पासवान, करण पासवान तथा उर्मिला देवी को इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।