ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

बिहार बोर्ड टॉपर हिमांशु राज के घर पहुंचे बीजेपी नेता, पढ़ाई के लिए हर संभव मदद का दिया भरोसा

SASARAM : बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में टॉप करने वाले रोहतास जिला के नटवार निवासी हिमांशु राज से उसके घर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री अजय यादव और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोद

बिहार बोर्ड टॉपर हिमांशु राज के घर पहुंचे बीजेपी नेता, पढ़ाई के लिए हर संभव मदद का दिया भरोसा
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SASARAM : बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में टॉप करने वाले रोहतास जिला के नटवार निवासी हिमांशु राज से उसके घर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री अजय यादव और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के आप्त सचिव शैलेन्द्र कुमार ओझा ने मुलाकात की। उन्होनें हिमांशु का हौसला बढ़ाते हुए आगे की पढ़ाई के लिए हर स्तर पर मदद का भरोसा दिया।


बता दें कि गरीब परिवार के हिमांशु राज के पूरे बिहार में टॉप आने पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी फोन कर के बधाई दी थी। नटवार जनता हाई स्कूल के छात्र हिमांशु राज ने 10 वीं की परीक्षा में कुल 96.2 फीसदी अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया है।इस सफलता के लिए उसने प्रतिदिन 14 घंटे तक की पढ़ाई की थी। दूसरे के खेत को पट्टे पर लेकर किसानी करने वाले पिता के पुत्र हिमांशु का सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है।


भाजपा नेताओं ने आश्वासन दिया कि आर्थिक संकट के कारण किसी भी स्तर पर उसकी आगे की पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाएगी। हिमांशु के सपने को पूरा करने में हर स्तर पर सहयोग किया जायेगा। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के नटवार प्रखंड अध्यक्ष विजय क्रांति ,महामंत्री जयराम गुप्ता एवं डिहरी के नगरमंत्री गुड्डू विश्वकर्मा आदि भी मौजूद थे। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें