ब्रेकिंग
बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Road Accident: यात्री बस की खड़े ट्रक से भीषण टक्कर, 20 से अधिक घायल

Road Accident: सुपौल के पास एनएच-27 पर पटना से अररिया जा रही बस की खड़े ट्रक से टक्कर, चालक-खलासी सहित 20 यात्री घायल। 7 गंभीर घायलों को सुपौल किया गया रेफर।

Road Accident
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Road Accident: सुपौल के पास मधुबनी जिले में एनएच-27 पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। पटना से अररिया जा रही यात्री बस खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें चालक और खलासी सहित सभी 20 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से 7 गंभीर घायलों को सुपौल सदर अस्पताल रेफर किया गया है।


यह हादसा मधुबनी जिले के भुतहा-झिटकी के बीच एनएच-27 पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। पटना से अररिया के सिकटी जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर एक खड़े ट्रक से जोरदार टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार चालक, खलासी और सभी 20 यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों और निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल (SDH) के कर्मियों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।


निर्मली SDH में डॉ. प्रदीप कुमार और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया है। गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों में पटना निवासी राजेंद्र महतो (56), सूरज कुमार (28), छपरा निवासी नीरज प्रसाद (35), अररिया निवासी एमडी शहनाज (19), पारो देवी (60), पुनिया देवी (60) और करजाइन निवासी अजय कुमार (29) को बेहतर इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों में सुपौल के करजाइन निवासी ज्योति कुमारी (26), कार्तिक कुमार (7), अररिया के गॉड कुमार (26), पूजा कुमारी (25) और अन्य शामिल हैं।


घायल यात्रियों ने बताया कि बस मालिक और चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। बस को पटना से शाम 5 बजे निकलना था, लेकिन यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए रात 11 बजे रवाना किया गया। खलासी के अनुसार चालक को नींद आने के कारण बस खड़े ट्रक से टकरा गई। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल हैं, जिनमें से अधिकतर अररिया, पटना, छपरा और सुपौल के निवासी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


रिपोर्टर: मनोज कुमार

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें