ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Road Accident: बालू लदे ट्रक ने छात्रा को रौंदा, आक्रोशित भीड़ ने ड्राइवर को पीट-पीटकर किया अधमरा

Road Accident: बिहार के नवादा में पकरीबरावां के बुधौली गांव में बालू लदे एक ट्रक ने 14 साल की छात्रा ज्योति कुमारी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने जमकर की ड्राइवर की पिटाई, हालत गंभीर।

Road Accident
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Road Accident: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधौली गांव में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। मंगर चौक के पास एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने 14 साल की छात्रा ज्योति कुमारी को कुचल दिया। ज्योति रोह प्रखंड के कसमारा गांव की रहने वाली थी और चुन्नू पासवान की बेटी थी। वह साइकिल से बुधौली इंटर विद्यालय पढ़ने जा रही थी। इस हादसे में ट्रक ने उसे इतनी बुरी तरह रौंदा कि उसका दाहिना हाथ और सिर पूरी तरह चूर हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।


इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने तुरंत ट्रक चालक को पकड़ लिया और नवादा-जमुई स्टेट हाईवे पर सड़क जाम कर दी। इसकी सूचना मिलने के बाद ज्योति के परिवार में कोहराम मच गया है और गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है। ज्योति एक मेधावी छात्रा थी। जिसकी असामयिक मृत्यु ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने चालक की जमकर पिटाई की है, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है।


भीड़ ने ट्रक के शीशे तोड़ दिए और सभी टायरों की हवा निकाल दी। इसकी सूचना मिलते ही पकरीबरावां थाना पुलिस मौके पर पहुँची। जिसके बाद उग्र भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने चालक को भीड़ से बचाकर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रक को जब्त कर लिया है और हादसे की जाँच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जाँच में चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को ही हादसे का कारण माना जा रहा है। नवादा पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम खुलवाया है और यातायात को सामान्य किया है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें