ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Road Accident: तेज रफ़्तार बोलेरो ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, आक्रोशित लोगों ने किया NH जाम

Road Accident: नालंदा के हरनौत में NH-30 पर तेज रफ्तार बोलेरो ने 68 वर्षीय रामचंद्र महतो को कुचल दिया, मौके पर हुई मौत। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे और स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर हाईवे को किया जाम।

Road Accident
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Road Accident: बिहार के नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह नेशनल हाईवे-30 पर अलीनगर गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार बोलेरो ने दूध पहुंचाकर साइकिल से घर लौट रहे 68 वर्षीय रामचंद्र महतो को कुचल दिया। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद वह बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो हरनौत की ओर से तेज गति में आ रही थी और चौराहे पर साइकिल सवार बुजुर्ग को इसने अचानक से टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस चौराहे पर स्पीड ब्रेकर की कमी के कारण पहले भी इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मुआवजे और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग को लेकर NH-30 को जाम कर दिया, जिससे यातायात काफी समय के लिए बाधित हो गया।


हरनौत थाना पुलिस को सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अमरदीप कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बोलेरो चालक को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाने की कोशिश की। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही और स्पीड ब्रेकर की कमी ही इस हादसे का मुख्य कारण है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें