ब्रेकिंग
वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजी

Road Accident: सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

Road Accident: बिहार के मोतिहारी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की कार से टक्कर में मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Road Accident
सड़क हादसे में मौत
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Road Accident: बिहार के मोतिहारी जिले में रविवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। पिपरा थाना क्षेत्र के महुआवा गांव के समीप राजमार्ग 28 पर हुई इस घटना में 40 वर्षीय नागेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी 35 वर्षीय अंशु देवी की कार की टक्कर से मौत हो गई। मृतकों की एक 12 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी है, जो अब अनाथ हो गई है।


 पुलिस के अनुसार, मृतक दंपति मोतिहारी से रिश्तेदारी में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बैगन आर कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार दंपति घटनास्थल पर ही घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पिपरा थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोतिहारी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जप्त कर लिया गया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।


दंपति के निधन से उनकी 12 वर्षीय बेटी लक्ष्मी कुमारी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का कहना है कि वह अब पूरी तरह से अनाथ हो गई है और परिवार के लोग उसकी देखभाल के लिए आगे आए हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी इस दुखद घटना के बाद बेटी के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक मदद का आश्वासन दिया है।


 यह हादसा सड़क सुरक्षा की गंभीर स्थिति को उजागर करता है। क्षेत्रीय अधिकारियों ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही, प्रशासन ने सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान तेज करने और दुर्घटना की जांच को निष्पक्ष रूप से पूरा करने का भरोसा दिलाया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें