ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में उत्पाद विभाग के हेड क्लर्क की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी जोरदार टक्कर

Bihar Road Accident: गोपालगंज में उत्पाद विभाग के प्रधान लिपिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, और इलाज के दौरान पटना ले जाते समय उनकी जान चली गई।

Bihar Road Accident
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Road Accident: गोपालगंज से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। गोपालगंज उत्पाद विभाग में पदस्थापित प्रधान लिपिक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वे रोज़ की तरह नमाज़ पढ़ने के लिए जा रहे थे। घटना नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के समीप की है।


अज्ञात वाहन ने प्रधान लिपिक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रधान लिपिक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल सदर अस्पताल गोपालगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सीटी स्कैन, एक्स-रे समेत अन्य आवश्यक जांचें कीं। 


स्थिति चिंताजनक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा स्वयं अस्पताल पहुंचे और इलाज की पूरी व्यवस्था कराई। वहीं, परिजन भी पटना पहुंच चुके थे, लेकिन दुर्भाग्यवश पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही प्रधान लिपिक ने दम तोड़ दिया। 


उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि “वे हमारे विभाग के प्रधान लिपिक थे। महज़ एक सप्ताह पहले ही उन्होंने गोपालगंज उत्पाद विभाग में पदभार ग्रहण किया था। मृतक कर्मी पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा प्रखंड के निवासी बताए जा रहे हैं। उनकी असामयिक मौत से न सिर्फ परिवार में कोहराम मच गया है, बल्कि उत्पाद विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी गहरे शोक में डूबे हुए हैं। 


फिलहाल नगर थाना पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। एक हफ्ते के भीतर ही नई जिम्मेदारी संभालने वाले प्रधान लिपिक की इस तरह सड़क हादसे में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें