ब्रेकिंग
बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।

रामनवमी को लेकर तैयारी.. शहर में 39 शोभा यात्रा निकाली जायेगी, डीजे रहेगा बैन

PATNA : 10 अप्रैल को रामनवमी पर शहर में 39 शोभा यात्रा निकाली जायेगी. रामनवमी के अवसर पर किसी प्रकार का कोई हंगामा ना हो इस बाबत प्रशासन अलर्ट है. शरारती तत्वों से निपटने के लिए प्

रामनवमी को लेकर तैयारी.. शहर में 39 शोभा यात्रा निकाली जायेगी, डीजे रहेगा बैन
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : 10 अप्रैल को रामनवमी पर शहर में 39 शोभा यात्रा निकाली जायेगी. रामनवमी के अवसर पर किसी प्रकार का कोई हंगामा ना हो इस बाबत प्रशासन अलर्ट है. शरारती तत्वों से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है.  रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा. लाउडस्पीकर रात्रि के दस बजे से सुबह छह बजे तक नहीं बजेंगे.


भीड़ प्रबंधन तथा विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए महावीर मंदिर, डाक बंगला चौराहा जीपीओ गोलंबर, राजवंशी नगर हनुमान मंदिर, पंचमुखी मंदिर के पास जिला प्रशासन की ओर से नियंत्रण कक्ष स्थापित किये जायेंगे और तीन पालियों में कर्मियों की तैनाती की जायेगी. इस दौरान अफवाह फैलाने वाले, शांति भंग करने वाले तथा सामाजिक विद्वेष पैदा करने वालों पर कड़ी नजर रखी जायेगी तथा दोषी को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.


इधर, गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह पर पेयजल की व्यवस्था करने और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. सिविल सर्जन पटना को मेडिकल टीम गठित करने, जीवन रक्षक दवा के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था रखने और मेडिकल स्टाफ को एक्टिव मोड में रहने का निर्देश दिया गया.


बता दें कि सोमवार को पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो की ओर से रामनवमी के शांतिपूर्ण आयोजन और विधि व्यवस्था संधारण के लिए सभी सिटी एसपी, एसडीओ, एसडीपीओ, थानाध्यक्ष, सीओ, बीडीओ और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई. साथ ही उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें