ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं

राज्यसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति गरमा गई है। नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पटना पहुंचकर NDA नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। वहीं तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन ने भी अपने विधायकों को होटल में ठहराया है ताकि टूट-फूट को रोका जा सके।

बिहार न्यूज
16 मार्च को राज्यसभा चुनाव
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग से एक दिन पहले बिहार में राजनीतिक हलचल उफान पर है। सत्तारूढ़ NDA में लगातार बैठकों का सिलसिला जारी है, वहीं RJD-कांग्रेस के विधायक पटना के एक होटल में कैंप कर रहे हैं. उधर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी पटना पहुंच रहे है.


पटना पहुंचते ही मीटिंग करेंगे

बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नितिन नबीन आज रात चार्टर प्लेन से पटना पहुंच रहे हैं. पटना पहुंचते ही नितिन नबीन NDA नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे और आखिरी रणनीति तैयार होगी. नितिन नबीन के घर पर होने वाली इस बैठक में सम्राट चौधरी, संजय झा, उपेंद्र कुशवाहा जैसे नेता मौजूद रहेंगे.


तीन दिनों से ताबड़तोड़ बैठक 

वैसे पिछले तीन दिनों से NDA में ताबड़तोड़ बैठकों का सिलसिला जारी है. राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की रविवार की शाम फाइनल बैठक होने वाली है. इससे पहले रविवार को जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के आवास पर भी वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक हुई. इस बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक हर्ष मल्होत्रा, विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार आदि उपस्थित थे.


NDA विधायक दल की बैठक 

 एनडीए विधायकों की बैठक शाम में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर होनी है. विजय चौधरी के आवास पर होने वाली इसी बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए की रणनीति पर अंतिम मुहर लगेगी. इसी बैठक में ये तय कर दिया जाएगा कि किस कैंडिडेट को कौन-कौन विधायक वोट करेंगे. 


जीत का दावा 

NDA नेताओं का दावा है कि उनके पास अपने पांचों विधायकों की जीत के लिए जरूरी वोट से ज्यादा मिलेंगे. उनका दावा है कि विपक्षी पार्टियों के पांच विधायक NDA के कॉन्टैक्ट में है. इसलिए NDA निश्चिंत है. 


महागठबंधन विधायक होटल में

उधर, राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से पहले तेजस्वी यादव को अपने विधायकों के टूट का डर सता रहा है. विधायकों में सेंधमारी को रोकने के लिए राजद ने अपने सभी विधायकों को पटना के एक होटल में रखा है.  इस होटल में  राजद और कांग्रेस के सभी विधायकों को बुलाया जा रहा है. रात में तेजस्वी यादव और कांग्रेस के अखिलेश सिंह विधायकों के साथ बैठक करेंगे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें