ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

राजीव नगर में बवाल पर आया DM का बयान, कहा- अवैध तरीके से बसे थे लोग, चलता रहेगा बुलडोज़र

PATNA: पटना के राजीव नगर में बुलडोज़र मामले में डीएम का बयान सामने आया है। DM चंद्रशेखर सिंह ने मामले को लेकर कहा है कि हमने 3 बार नोटिस दिया है। हम 40 एकड़ ज़मीन अपने कब्ज़े में ले

राजीव नगर में बवाल पर आया DM का बयान, कहा- अवैध तरीके से बसे थे लोग, चलता रहेगा बुलडोज़र
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना के राजीव नगर में बुलडोज़र मामले में डीएम का बयान सामने आया है। DM चंद्रशेखर सिंह ने मामले को लेकर कहा है कि हमने 3 बार नोटिस दिया है। हम 40 एकड़ ज़मीन अपने कब्ज़े में लेंगे और जो भी इसमें व्यवधान डालेंगे उनके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करेंगे। हमने पत्थरबाजी और आगजनी के मामले में करीब 1 दर्जन लोगों को गिरफ़्तार किया है। 


वहीं स्थानीय लोग ज़मीन को लेकर कई दावे कर रहे हैं कि इसकी रजिस्ट्री हमनें कोलकाता से कराई है और हमारे पास बिजली कनेक्शन के साथ-साथ वोटर आईडी कार्ड भी है। इसपर डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि बिजली कनेक्शन और वोटर आईडी वैधता का प्रमाण पत्र नहीं होता। बिजली कनेक्शन मूलभूत सुविधा में आती है। अगर उनके पास ज़मीन के कागज़ नहीं भी हैं उसके बाद भी हमें यह सुविधा उपलब्ध करानी होती है। इन्होने सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा कर मकान बना लिया था, जिसे हर हाल में तोड़ा जाएगा। 


आपको बता दें, पटना के राजीव नगर थाना अंतर्गत नेपाली नगर (दीघा) के इलाके में 70 मकानों को ध्वस्त करने के लिए भारी संख्या में पुलिस की टीम 14 बुलडोजर के साथ पहुंची, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जमकर इसका विरोध किया। इस दौरान पुलिस टीम पर पत्थरबाजी भी किया गया, जिसमें सिटी एसपी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। डीएम ने कहा है कि कुछ उपद्रवियों द्वारा यहां उत्पात मचाया गया है, जिसमें 1 दर्जन लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। आगे भी CCTV फुटेज के माध्यम से उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें