ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

राजगीर में लगने वाले मलमास मेले पर पाबंदी, सरकार ने डीएम को कार्यक्रम रद्द करने का दिया आदेश

PATNA : कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए बिहार सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है. 18 सितंबर से शुरू होने वाला मलमास मेला स्थगित कर दिया गया है. राज्य सरकार ने नालंदा के डीए

राजगीर में लगने वाले मलमास मेले पर पाबंदी, सरकार ने डीएम को कार्यक्रम रद्द करने का दिया आदेश
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए बिहार सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है. 18 सितंबर से शुरू होने वाला मलमास मेला स्थगित कर दिया गया है. राज्य सरकार ने नालंदा के डीएम को पत्र लिखकर इस कार्यक्रम को स्थगित करने का आदेश दिया है. हालांकि सरकार ने सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार पूजा-पाट करने की छूट दी है. लेकिन केंद्र सरकार की और से जारी एसओपी का ध्यान रखते हुए ही पूजा-पाट कराया जायेगा, जिसमें 100 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते हैं.


राजगीर में 3 सालों पर मलमास मेला का आयोजन किया जाता रहा है. मेला एक महीना चलता था. पूरे मलमास के दौरान 33 कोटि देवी देवताओं का यहां आगमन होता है. पहली बार पौराणिक एवं धार्मिक मलमास मेला का इस बार आयोजन नहीं होगा. मलमास मेले का हिंदू धर्म ग्रंथों के अलावा जैन और बौद्ध साहित्य में चर्चा मिलती है.


मलमास मेला हर तीन साल पर पौराणिक काल से लगते आ रहा है. मेले में भारत के कोने-कोने से तीर्थयात्री और श्रद्धालु तो आते ही हैं, विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. मलमास मेला के दौरान यहां के गर्म जल के कुंडो में स्नान करने का वही महत्व है, जो प्रयाग और उज्जैन तीर्थ में स्नान करने का है. पूरे भारतवर्ष में केवल राजगीर में ही मलमास मेला का आयोजन किया जाता है. इसे ‘पुरुषोत्तम मास’ के नाम से भी जाना जाता है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें