ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

बिहार को राजस्व में हर दिन हो रहा 100 करोड़ का घाटा, 10 दिनों से रजिस्ट्री ऑफिस का लिंक फेल, नहीं हो पा रहा ऑनलाइन निबंधन

PATNA: बिहार सरकार को राजस्व में हर दिन करोड़ों का घाटा हो रहा है. निबंधन कार्यालयों में लिंक फेल रहने से हर रोज करीब 100 करोड़ रुपये का जबर्दस्त घाटा हो रहा है. इसके साथ ही आ

बिहार को राजस्व में हर दिन हो रहा 100 करोड़ का घाटा, 10 दिनों से रजिस्ट्री ऑफिस का लिंक फेल, नहीं हो पा रहा ऑनलाइन निबंधन
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार सरकार को राजस्व में हर दिन करोड़ों का घाटा हो रहा है. निबंधन कार्यालयों में लिंक फेल रहने से हर रोज करीब 100 करोड़ रुपये का जबर्दस्त घाटा हो रहा है. इसके साथ ही आम लोगों की परेशानी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है.


लिंक फेल रहने से आम लोगों को तो परेशानी हो ही रही है, साथ ही निबंधन कार्यालयों के कर्मचारियों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं. राजधानी पटना समेत अन्‍य जिलों के रजिस्ट्री ऑफिस का लिंक पिछले दस दिनों से फेल है. लिंक फेल रहने के कारण एक दिन में किसी तरह पांच से 10 दस्तावेजों का ही निबंधन हो पाता है, और बाकी को अगले दिन के लिए बैकलॉग में छोड़ दिया जाता है.


आपको बता दें कि अमूमन राज्य में हर रोज चार से पांच हजार दस्‍तावेजों के निबंधन किए जाते हैं. लेकिन लिंक के लगातार फेल रहने के कारण हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. सर्वर ठप रहने के कारण पटना सदर निबंधन कार्यालय के साथ दानापुर, पटना सिटी, बाढ़, मसौढ़ी और फुलवारीशरीफ कार्यालय सभी ऑफिस में काम ठप है.


यह हाल राजधानी पटना के साथ पूरे राज्य के निबंधन कार्यालयों का है. लिंक फेल रहने के कारण 95 फीसदी निबंधन कार्यालयों में दस्तावेज का निबंधन नहीं हो सका है. जिससे हर रोज 100 करोड़ के राजस्व का नुकसान हो रहा है. वहीं निबंधन मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक मुख्य सर्वर पर काफी लोड है, जब तक सर्वर को और अधिक स्ट्रॉन्ग नहीं बनाया जाएगा, ये परेशानी जस की तस बनी रहेगी.




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें