ब्रेकिंग
किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रताकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रता

Bihar News: राहुल गांधी के स्वागत के लिए खड़े लोग लगाने लगे बीजेपी जिंदाबाद के नारे, जानिए...गयाजी के वजीरगंज में क्या हुआ

Bihar News: गया जिले के वजीरगंज में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान विवाद खड़ा हो गया। हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना न करने से नाराज लोगों ने "बीजेपी जिंदाबाद" के नारे लगाए। पप्पू यादव पहुंचे और लोगों को शांत करने की कोशिश की।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GAYAJI: वोटर अधिकार यात्रा पर निकले राहुल गांधी के दौरे में आज एक बेहद दिलचस्प वाकया देखने को मिला. राहुल गांधी के स्वागत के लिए जुटाई गई भीड़ ने बीजेपी जिंदाबाद का नारा लगाना शुरू कर दिया. गयाजी के वजीरगंज में ये वाकया हुआ है.


राहुल गांधी की "वोटर अधिकार यात्रा" के तीसरे दिन गया जिले के वजीरगंज में ये अप्रत्याशित नजारा देखने को मिला। यहां के पुनावा हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस नेता राहुल गांधी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब उनका काफिला बिना मंदिर पहुंचे आगे निकल गया तो स्थानीय लोग भड़क गए और "बीजेपी जिंदाबाद" के नारे लगाने लगे।


मंदिर में इंतजार करते रह गए लोग

कांग्रेस की ओर से पहले ही आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी गई थी कि राहुल गांधी तीसरे दिन अपनी यात्रा की शुरुआत वजीरगंज स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना से करेंगे। इसी उम्मीद में कांग्रेस और राजद के नेताओं ने स्थानीय लोगों को सुबह से ही मंदिर परिसर में जुटा कर रखा था। राहुल गांधी के स्वागत की तैयारी भी की थी और पूजा की थाली सजाकर रखी गई थी। लेकिन तय कार्यक्रम के विपरीत राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का काफिला बिना मंदिर रुके आगे निकल गया। इसको लेकर वहां मौजूद लोग नाराज हो गए।


"सिर्फ वोट लेने आते हैं नेता"

गांव के युवाओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह प्राचीन मंदिर हमारे लिए आस्था का केंद्र है। यहां पूजा किए बिना यात्रा आगे बढ़ा दी गई, यह स्थानीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बात है। युवाओं ने कहा, "नेता सिर्फ वोट लेने के लिए आते हैं। हमारी आस्था और मंदिर की महत्ता की उन्हें कोई परवाह नहीं।" इसके बाद नाराज लोगों ने राहुल गांधी के काफिले के गुजरने के तुरंत बाद "बीजेपी जिंदाबाद" के नारे लगाए।


पप्पू यादव पहुंचे, नाराज लोगों से बातचीत की

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का काफिला निकलने के बाद निर्दलीय सांसद पप्पू यादव वजीरगंज मंदिर पहुंचे। उन्होंने नाराज ग्रामीणों और युवाओं को समझाने की कोशिश की और माहौल को शांत कराया। बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों बिहार में वोटर अधिकार यात्रा पर निकले हैं। रविवार को उनकी यात्रा का तीसरा दिन था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें