MOTIHARI: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मोतिहारीं के हरसिद्धि विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी कृष्णनंदन पासवान के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। पुष्कर सिंह धामी के साथ मंत्री संतोष सुमन भी मौजूद थे।
इस जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके पास विकास का कोई रोड मैप नहीं है। ये सिर्फ ट्यूटर की राजनीति करते हैं। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस तरह से हमने उत्तराखंड में लव-जिहाद, धर्मांतरण और अवैध मदरसा पर रोक लगाया वैसे ही बिहार में सरकार बनेगी तो ये सब कानून लागू किया जाएगा ।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जो लोग छठ जैसे त्यौहार का मजाक उड़ाया वो सनातन विरोधी है। वही संतोष सुमन ने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कुछ लोग है जो हमारीं घोषणाओं का नकल कर रहे है। वो रात में मुख्यमंत्री का सपना देखे और सुबह लगे घोषणा करने लेकिन युवराज को ये नहीं पता है कि इस राज्य को उग्र सरकार नहीं चाहिये जो लाठी में तेल पिलाता हो, वैसे जंगल राज वाली सरकार नहीं चाहिए । राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि एक युवराज बिहार में आता है टूरिज्म करने और कहते है वोट चोरी हो गया..कहां वोट चोरी हुआ बताइये तो जरा...




